होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऑनलाइन खरीदते हैं कपड़े तो जरा इस वेबसाइट से बचके रहिएगा

ऑनलाइन खरीदते हैं कपड़े तो जरा इस वेबसाइट से बचके रहिएगा

लालच में फंसाकर सीधे लोगों के बैंक अकाउंट पर डाका डाल रही हैं कई वेबसाइट्स

नीरज नैयर 6 years ago

ऑनलाइन शॉपिंग आजकल आम हो गई है। लोग दुकान-दुकान भटकने के बजाय आराम से घर बैठे सब कुछ खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस आराम के साथ कई खतरे भी हैं। कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो आकर्षक डिस्काउंट का लालच देकर सीधे आपके बैंक अकाउंट पर डाला डाल रही हैं। उदाहरण के तौर पर वुडबेरीज डॉट कॉम (woodberies.com), यह साइट महिलाओं की महंगी ड्रेस को 75 फीसदी से ज्यादा छूट पर बेच रही है। इसी के फेर में कई लोग इसका शिकार बन चुके हैं। इस जालसाजी का खुलासा ‘दैनिक भास्कर’ के पत्रकार सुनील मौर्य ने किया है।

अखबार के दिल्ली एडिशन के पेज 4 पर छपी खबर को मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वुडबेरीज की असलियत से परिचित कराया जा सके। खबर के मुताबिक, नोएडा के कुंदन गुप्ता से वुडबेरीज ने करीब एक लाख रुपए की ठगी की। ठगी का जो तरीका जालसाजों द्वारा अपनाया जा रहा है, वह बेहद हाईटेक है। ऑनलाइन ड्रेस ऑर्डर करने वालों को फटे-पुराने कपड़े भेजे जाते हैं, जैसा कि कुंदन के साथ हुआ। फिर जब ग्राहक रिफंड की मांग करता है तो उससे बैंक व यूपीआई से जुड़ा मोबाइल नंबर मांगा जाता है। इसके बाद उससे कहा जाता है कि मोबाइल पर आये मैसेज को कस्टमर केयर नंबर पर भेजें, जैसे ही ग्राहक ऐसा करता है उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

सुनील मौर्य ने वुडबेरीज डॉट कॉम की जालसाजी का खुलासा करके कई अन्य लोगों को ठगी का शिकार होने से बचा लिया है। मौर्य ने अपनी स्टोरी में केवल साइट के बारे में ही जानकारी प्रदान नहीं की है, बल्कि यह भी बताया है कि असली और फर्जी साइट के भेद को कैसे समझा जा सकता है। जैसे कि सुरक्षित साइट के यूआरएल के पास लॉक का सिंबल बना होता है, खरीदारी करते समय कस्टमर सपोर्ट और रिव्यु को भी देखना चाहिए आदि। आमतौर पर लोग छोटी-छोटी बातों को नज़रंदाज़ करते हैं या फिर उन्हें इनके बारे में जानकारी नहीं होती, इस वजह से वह वुडबेरीज डॉट कॉम जैसे जालसाजों के चक्कर में फंस जाते हैं। मौर्य की स्टोरी में साइबर एक्सपर्ट का भी हवाला दिया गया है।

ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और इससे बचने का एकमात्र तरीका है जागरूकता। पत्रकार सुनील मौर्य ने अपनी स्टोरी के माध्यम से लोगों का जागरूक करने का प्रयास किया है और इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। टेक्निकल भाषा को यदि आम शब्दों में बताया जाए तो लोगों को आसानी से समझ आ जाता है, यही कोशिश मौर्य ने की है। उम्मीद की जानी चाहिए कि यह खबर पढ़ने के बाद लोग इस जालसाज कंपनी के आकर्षक प्रलोभनों में नहीं फंसेंगे।

सुनील मौर्य की पूरी स्टोरी आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

 


टैग्स सुनील मौर्य ऑनलाइन ठगी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago