होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Star Sports में वैभव गोयल का कद बढ़ा, मिली यह जिम्मेदारी

Star Sports में वैभव गोयल का कद बढ़ा, मिली यह जिम्मेदारी

‘स्टार स्पोर्ट्स‘ से पहले वैभव गोयल तीन साल से ज्यादा समय तक ‘ग्रुपएम’ (GroupM) इंडिया में प्लानिंग मैनेजर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘डिज्नी‘ (Disney) के स्वामित्व वाले ‘स्टार इंडिया’ (Star India) ने वैभव गोयल को प्रमोट किया है। उन्हें अब ‘स्टार स्पोर्ट्स‘(Star Sports) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वैभव गोयल इससे पहले करीब साढ़े छह साल से ‘स्टार स्पोर्ट्स‘ में वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) की जिम्मेदारी निभा रहे थे।   

वैभव गोयल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स‘ में बतौर असिस्टेंट मैनेजर जॉइन किया था। जुलाई 2003 में उन्हें असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) नामित किया गया था। ‘स्टार स्पोर्ट्स‘ से पहले वैभव गोयल तीन साल से ज्यादा समय तक ‘ग्रुपएम’ (GroupM) इंडिया में प्लानिंग मैनेजर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वैभव गोयल ने ग्वालियर में MITS से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने ‘जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ से एमबीए किया है।


टैग्स स्टार स्पोर्ट्स ऐड सेल्स वैभव गोयल
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago