होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोवाफेस्ट 2022: Abby अवॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल रहे ये नाम
गोवाफेस्ट 2022: Abby अवॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल रहे ये नाम
गोवा में आयोजित गोवा फेस्ट (Goafest 2022) के दौरान तमाम कैटेगरी में दिए गए प्रतिष्ठित एब्बी (Abby) अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
गोवा में आयोजित ‘गोवाफेस्ट 2022’ (Goafest 2022) के दूसरे दिन ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने ‘ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता है। वहीं, ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) ने ‘टेक एजेंसी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही ’डिजिटल स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब ‘Cheil India’ के नाम रहा है।
ब्रॉडकास्टर एब्बी कैटेगरी में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ ने UEFA Champions League ‘Sona Mana Hai’ कैंपेन 2019 और ‘Love for Cricket’ कैंपेन के लिए दो गोल्ड जीते। ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट‘ ने भी ‘News Network18 and Byju’s Young Genius- A News18 Initiative’ के लिए दो गोल्ड जीते। ‘जी कन्नड़‘ ने Zee Picchar channel लॉन्च के लिए एक गोल्ड अपने नाम किया। इस कैटेगरी में ‘Zee’ समूह सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वालों में दूसरे नंबर पर रहा।
डिजाइन क्राफ्ट एब्बी अवॉर्ड्स में किसी को गोल्ड नहीं मिला। इस कैटेगरी में Famous Innovations ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स (सिल्वर और ब्रॉन्ज) जीते।
टेक्नोलॉजी एब्बी अवॉर्ड्स कैटेगरी में Sangbad Pratidin और Cheil India ने एक-एक गोल्ड जीता। इन्होंने क्रमश: ‘#MaaClicks - No Selfie this Puja’ और ‘Samsung Goodvibes’ कैंपेन के लिए यह गोल्ड जीता।
डायरेक्ट एब्बी अवॉर्ड्स कैटेगरी में FCB Group India ने एजेंसी ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। FCB ने ‘Two Bins Life Wins’ और ‘The Punishing Signal’ कैंपेन के लिए दो गोल्ड जीते। ‘The Applegram’ कैंपेन के लिए Famous Innovations ने एक गोल्ड जीता। इस एजेंसी ने इसी कैंपेन के लिए the Grand Prix अवॉर्ड भी जीता।
मोबाइल एब्बी अवॉर्ड्स कैटेगरी में Cheil India Private Limited ने ‘Samsung Goodvibes’ कैंपेन के लिए और FCB Group India ने ‘The Nominate Me Selfie’ कैंपेन के लिए गोल्ड जीता। स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड Cheil India के नाम रहा।
पब्लिक रिलेशन एब्बी अवॉर्ड्स कैटेगरी में FCB Group India ने स्पेशलिस्ट पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया। ‘The Nominate Me Selfie’ और ‘The Punishing Signal’ कैंपेन के लिए इस ग्रुप ने चार गोल्ड भी जीते।
डिजिटल क्राफ्ट अवॉर्ड कैटेगरी में Cheil India ने डिजिटल स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर का खिताब जीता। वहीं, Famous Innovations ने #LonelyNoMore कैंपेन के लिए गोल्ड जीता।
टैग्स गोवाफेस्ट 2019 सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया एसपीएनआई एब्बी अवॉर्ड्स गोवाफेस्ट ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर एब्बी अवॉर्ड