होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zeel-Sony विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी के निदेशक मंडल का नेतृत्व कर सकते हैं एनपी सिंह

Zeel-Sony विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी के निदेशक मंडल का नेतृत्व कर सकते हैं एनपी सिंह

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के एमडी व सीईओ एनपी सिंह ही मर्जर के बाद सोनी-जी इकाई के निदेशक मंडल (board of directors) का नेतृत्व कर सकते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के एमडी व सीईओ एनपी सिंह ही मर्जर के बाद सोनी-जी इकाई के निदेशक मंडल (board of directors) का नेतृत्व कर सकते हैं। ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियो और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कॉरपोरेट डेवलपमेंट के चेयरमैन रवि आहूजा ने एम्प्लॉयीज को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में कहा है कि इस डील के तहत पुनीत गोयनका (Punit Goenka) विलय के बाद बनने वाली कंपनी (Zee-Sony combined entity) के एमडी और सीईओ बने रहेंगे।

आहूजा ने कंपनी के निर्माण के लिए एनपी सिंह के लीडरशिप की भी प्रशंसा की और कहा कि  जी के साथ जो समझौता हुआ है, वह सोनी की ताकत और मार्केट में मजबूत उपस्थिति के साथ ही सोनी के एमडी व सीईओ एनपी सिंह की लीडरशिप की वजह से संभव हुआ है। एनपी सिंह पिछले 20 साल से सोनी पिक्सर्स इंडिया के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स इंडिया आज जहां है, उसके पीछे एनपी सिंह की उत्कृष्ट टीमों का अथक प्रयास रहा है।

सोनी पिक्चर्स ने भारत में निवेश करने का वादा किया है और साथ ही नई कंपनी में मेजोरिटी स्टेक (majority stake) रखेगी और हमें उम्मीद है कि एनपी सिंह ही इसके निदेशक मंडल (board of directors) का नेतृत्व करेंगे।

एम्प्लॉयीज से जी और सोनी के विलय की घोषणा करते हुए आहूजा ने कहा कि नई इकाई एक संयुक्त सामग्री मंच तैयार करेगी, जो घरेलू और वैश्विक प्लेटफार्मों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती है और उस क्षेत्र के डिजिटल संक्रमण में तेजी ला सकती है। उन्होंने कहा कि ZEEL और SPNI का विलय मीडिया बिजनेस में एक नई ऊंचाई को छूएगा। यह विलय मीडिया बिजनेस में सबसे मजबूत लीडरशिप टीम्स, कंटेंट क्रिएटर्स और हाई क्वॉलिटी सीरीज व फिल्म लाइब्रेरी को एक साथ लाएगा, जो घरेलू और वैश्विक प्लेटफार्म्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती है और उस क्षेत्र के डिजिटल संक्रमण में तेजी ला सकती है। यह एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि डील को पूरा होने में अभी कई महीने लगेंगे। यह एग्रीमेंट अभी शुरुआती स्टेज में है, जिसे अभी सिर्फ एक महीना हुआ है। आने वाले 90 दिनों में due diligence और negotiate terms स्पष्ट हो जाएंगे।

उन्होंने इस डील को पूरा करने में वैश्विक स्तर की सोनी टीम को उनके योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मैं धन्यवाद करना चाहता हूं एनपी सिंह और सोनी पिक्टर्स इंडिया की उनकी टीम का, जिन्होंने लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया। मैं सोनी ग्रुप के हेड क्वार्टर (Sony Group HQ) की अपनी लीडरशिप का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’ इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स व लीगल टीम्स को भी धन्यवाद दिया, विशेषतौर पर Erik Moreno, John Fukunaga, Eric Gaynor के साथ उनकी टीम का। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि यह टीम्स पिछले कई दिनों से ठीक से सोयी होगी।

  


टैग्स एनपी सिंह सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया Zeel-Sony मर्जर निदेशक मंडल रवि अहूजा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago