होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY को मिले इस बड़े टूर्नामेंट के टीवी-डिजिटल मीडिया राइट्स

SONY को मिले इस बड़े टूर्नामेंट के टीवी-डिजिटल मीडिया राइट्स

तीन साल के लिए हुई इस डील के तहत नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर भी ये टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अगस्त 2022 से शुरू हो रहे वैश्विक खेल आयोजन टेनिस ग्रैंडस्लैम ‘यूएस ओपन’ (US Open) के टीवी और डिजिटल मीडिया के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। ‘यूएस ओपन’ के प्रसारण के लिए ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ ने तीन साल का करार किया है।

इस करार के तहत ‘यूएस ओपन’ के तहत होने वाले टूर्नामेंट्स को भारतीय उपमहाद्वीप-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के स्पोर्ट्स चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सोनीलिव‘ (SonyLIV) पर लाइव स्ट्र्रीम भी किया जाएगा।

 इस बारे में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के स्पोर्ट्स बिजनेस के हेड और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिस्ट्र्र्रीब्यूशन) राजेश कौल का कहना है, ‘हम टेनिस ग्रैंड स्लैम कैलेंडर के अंतिम पड़ाव यूएस ओपन के मीडिया अधिकार प्राप्त करने को लेकर काफी खुश हैं। भारत और उपमहाद्वीप में टेनिस प्रशंसकों के लिए यह प्रमुख प्लेटफॉर्म है। भारत में पहली बार यूएस ओपन हमारे नेटवर्क पर चार भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा और हम इसी तरह देश के टेनिस प्रशंसकों के लिए इसका प्रसारण करते रहेंगे।’

’यूएस टेनिस एसोसिएशन’ (USTA) की चीफ कमर्शियल ऑफिसर कर्स्टन कोरियो (Kirsten Corio) का कहना है, ’हम अगले तीन वर्षों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में अपने प्रशंसकों के लिए यूएस ओपन पहुंचाने के लिए सोनी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’


टैग्स सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एसपीएनआई करार कर्स्टन कोरियो यूएस ओपन विजय अमृतराज
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago