होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी पिक्चर्स ने सात सालों के लिए 'न्यूजीलैंड क्रिकेट' के साथ की ये डील
सोनी पिक्चर्स ने सात सालों के लिए 'न्यूजीलैंड क्रिकेट' के साथ की ये डील
सभी मैचों का प्रसारण व स्ट्रीम क्रमशः सोनी पिक्चर्स (SPNI) के स्पोर्ट्स चैनलों पर किए जाएंगे और 'सोनी लिव' पर लाइवस्ट्रीम की जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने अगले सात वर्षों के लिए भारत और उससे जुड़े क्षेत्रों में न्यूजीलैंड स्थित सभी ब्लैककैप्स (BLACKCAPS) और व्हाइट फर्न्स (WHITE FERNS) मैचों के प्रसारण और स्ट्रीमिंग के लिए टेलीविजन और डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं।
1 मई 2024 से 30 अप्रैल 2031 तक के इस ऐतिहासिक करार में 2026-27 और 2030-31 की गर्मियों में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के अलावा इस अवधि के दौरान न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले सभी अन्य द्विपक्षीय टेस्ट, वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे।
सभी मैचों का प्रसारण व स्ट्रीम क्रमशः सोनी पिक्चर्स (SPNI) के स्पोर्ट्स चैनलों पर किए जाएंगे और 'सोनी लिव' पर लाइवस्ट्रीम की जाएगी। यह SPNI पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा, जिसमें पहले से ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ करार शामिल हैं।
भारत में SPNI के डिजिटल अधिकार 2024-25 और 2025-26 सीजन के लिए एमेजॉन प्राइम के साथ को-एक्सक्लूसिव होंगे।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ एनपी सिंह ने कहा, "हम न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ अपनी नई साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं। न्यूजीलैंड अपनी असाधारण खेल भावना और मजबूत टीम के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्व स्तर पर सबसे सम्मानित क्रिकेट टीमों में से एक है। इस सम्मानित टीम और भारत में इसके उत्साही प्रशंसकों के बीच संबंधों को गहरा और पोषित करना हमारा सौभाग्य है।"
न्यूजीलैंड क्रिकेट की अध्यक्ष डायना पुकेटापु-लिंडन ने कहा, यह दोनों संगठनों के लिए एक रोमांचक समय है। अपने पोर्टफोलियो में विश्व स्तरीय खेल टूर्नामेंटों के साथ, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया भारत में प्रीमियर स्पोर्ट्स कंटेंट प्रोवाइडर्स में से एक है और हम अपने सहयोग के लिए तत्पर हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा, हम इस समझौते से बहुत खुश हैं। यह देखते हुए कि यह साझेदारी स्वाभाविक रूप से फिट थी, दोनों संगठन समान मूल्यों को साझा करते हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया एक महत्वाकांक्षी, अभिनव और आगे की ओर केंद्रित व्यवसाय संगठन है जो तेजी से बदलती दुनिया में कुशल और टिकाऊ होने पर गर्व करता है। यह अपने कंज्यूमर्स को सबसे पहले रखता है और जितना हो सके उतना बेहतर बनने की कोशिश करता है- ऐसे मूल्य जिनसे NZC बहुत मजबूती से जुड़ा हुआ है।
टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया न्यूजीलैंड टीवी व डिजिटल राइट्स