होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ से जुड़े अंकुर श्रीवास्तव
इस बड़े पद पर ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ से जुड़े अंकुर श्रीवास्तव
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) से पहले अंकुर श्रीवास्तव ‘जियोस्टार’ (JioStar) में डायरेक्टर (LCS) के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अंकुर श्रीवास्तव को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया है। यह जानकारी अंकुर श्रीवास्तव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर शेयर की है।
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ से पहले अंकुर श्रीवास्तव ‘जियोस्टार’ (JioStar) में डायरेक्टर (LCS) के पद पर कार्यरत थे।
नई भूमिका में अंकुर श्रीवास्तव साउथ रीजन में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (Hindi GEC) के लिए रेवेन्यू की योजना बनाने, उसे लागू करने और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका फोकस विज्ञापन बिक्री को बढ़ाने, मजबूत सेल्स पाइपलाइन तैयार करने, बड़े डील्स को क्लोज करने और क्लाइंट्स, एजेंसियों व पार्टनर्स के साथ बेहतर मॉनेटाइजेशन के अवसर तलाशने पर रहेगा।
इसके साथ ही वह नेशनल स्ट्रैटेजी के अनुरूप रीजनल बिजनेस प्लान तैयार करेंगे और उसे लागू करेंगे। इसमें रेवेन्यू टारगेट्स तय करना, गो-टू-मार्केट स्ट्रैटेजी, प्राइसिंग और इन्वेंट्री प्लानिंग जैसे अहम पहलू शामिल होंगे।
अंकुर श्रीवास्तव मीडिया एजेंसियों, बड़े विज्ञापनदाताओं और प्रमुख स्ट्रैटेजिक अकाउंट्स के साथ सीनियर-लेवल रिश्ते मजबूत करने पर भी काम करेंगे, ताकि बाजार में सोनी नेटवर्क को एक प्रेफर्ड मीडिया नेटवर्क के तौर पर स्थापित किया जा सके।
अंकुर श्रीवास्तव को मीडिया इंडस्ट्री में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करीब सात साल तक जुड़े रहे। इसके अलावा वह स्टार टीवी नेटवर्क, रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड (92.7 बिग एफएम) और UBM इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी विभिन्न अहम भूमिकाओं में काम कर चुके हैं।
टैग्स