होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी पिक्चर्स ने OTT प्लेटफॉर्म 'अहा' में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों का किया खंडन
सोनी पिक्चर्स ने OTT प्लेटफॉर्म 'अहा' में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों का किया खंडन
'अहा' को 2020 में 'गीता आर्ट्स' के फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद द्वारा पूरी तरह से एक तेलुगु कंटेंट प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) ने उन मीडिया खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी 'अरहा मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग' (Arha Media & Broadcasting) में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। बता दें कि यह कंपनी साउथ वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'अहा' का स्वामित्व करती है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने कहा, ''हम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया की ओर से यह स्पष्ट करते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अहा' (aha) में हमारी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बारे में अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।"
पहले की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस डील की कीमत 1,500 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
'अहा' को 2020 में 'गीता आर्ट्स' के फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद द्वारा पूरी तरह से एक तेलुगु कंटेंट प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था। बाद में इस प्लेटफॉर्म पर तमिल कंटेंट को भी शामिल किया गया।
टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया अहा कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट अरहा मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग साउथ वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म