होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘SONY’ ने हिरोकी टोटोकी को नियुक्त किया अपना नया CEO
‘SONY’ ने हिरोकी टोटोकी को नियुक्त किया अपना नया CEO
हिरोकी अप्रैल में केनिचिरो योशिदा का स्थान लेंगे। योशिदा जो वर्ष 2018 से सीईओ पद पर हैं, चेयरमैन के रूप में बने रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
‘सोनी’ (SONY) ग्रुप ने हिरोकी टोटोकी को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सोनी द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, हिरोकी टोटोकी को एक अप्रैल 2025 से डायरेक्टर, रिप्रजेंटेटिव कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, प्रेजिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
हिरोकी वर्तमान में कंपनी में डायरेक्टर, रिप्रजेंटेटिव कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, प्रेजिडेंट, सीओओ और सीएफओ के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
बता दें कि कंपनी ने अपने प्रमुख डिवीजनों, जिनमें प्लेस्टेशन बिजनेस भी शामिल है, के लिए नए प्रमुख नियुक्त किए हैं।
सोनी द्वारा बुधवार को एक बयान में की गई घोषणा के अनुसार, हिरोकी अप्रैल में केनिचिरो योशिदा (Kenichiro Yoshida) का स्थान लेंगे। योशिदा जो वर्ष 2018 से सीईओ पद पर हैं, चेयरमैन के रूप में बने रहेंगे।
टैग्स