होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्नेहा वाल्के ने एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में बढ़ाए कदम, लॉन्च किया यह वेंचर
स्नेहा वाल्के ने एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में बढ़ाए कदम, लॉन्च किया यह वेंचर
स्नेहा वाल्के इससे पहले एक्सचेंज4मीडिया में नेशनल डायरेक्टर (Growth & Strategy) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) की पूर्व नेशनल डायरेक्टर (ग्रोथ एंड स्ट्रैटेडी) स्नेहा वाल्के ने एंटरप्रिन्योरशिप (entrepreneurship) की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने ‘The Little Things Co’ नाम से अपना वेंचर लॉन्च किया है।
बता दें कि स्नेहा वाल्के 12 साल से ज्यादा समय से ‘एक्सचेंज4मीडिया’ से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने वर्ष 2011 में यहां पर जनरल मैनेजर (साउथ इंडिया) के पद पर जॉइन किया था और अपनी प्रतिभा व मेहनत के दम पर नेशनल डायरेक्टर (Growth & Strategy) जैसे बड़े पद तक पहुंची थीं।
‘एक्सचेंज4मीडिया’ से पहले स्नेहा वाल्के ‘Fountainhead Promotions Pvt Ltd’ और ‘the Institute of Convergence Studies’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
टैग्स एक्सचेंज4मीडिया ई4एम स्नेहा वाल्के