होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग /  शेफाली बी. शरण ने संभाला PIB के प्रधान महानिदेशक का पदभार

 शेफाली बी. शरण ने संभाला PIB के प्रधान महानिदेशक का पदभार

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण ने सोमवार को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण ने सोमवार को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक (प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल) का पदभार संभाल लिया है। शेफाली शरण 1990 बैच की अधिकारी हैं। 

शेफाली शरण ने मनीष देसाई की जगह ली है, जो अभी तक पीआईबी के प्रधान महानिदेशक थे। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया है।

2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद शरण पीआईबी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं, जबकि अब तक पीआईबी की प्रमुख बनने वाली वह 5वीं महिला ऑफिसर हैं। शेफाली शरण से पहले पीआईबी के डायरेक्टर जनरल के पद पर काम कर चुकींं प्रमुख महिला अधिकारियों में नीलम कपूर, दीपक संधू, शकुंतला महावल और एन जे कृष्णा का नाम शामिल है।

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान शेफाली बी शरण ने वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे मंत्रालयों के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो अधिकारी के रूप कार्यभार संभाल चुकी हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान शेफाली शरण निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता के तौर पर काम कर चुकी हैं। शरण रेल मंत्रालय के प्रधान सूचना अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 

 

  


टैग्स प्रधान महानिदेशक  शेफाली बी. शरण
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago