होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब Shemaroo Entertainment में बड़ी भूमिका निभाएंगे मोहन गोपीनाथ
अब Shemaroo Entertainment में बड़ी भूमिका निभाएंगे मोहन गोपीनाथ
गोपीनाथ इससे पहले करीब दो दशक तक जी एंटरटेनमेंट के साथ जुड़े रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ (Shemaroo Entertainment) ने मोहन गोपीनाथ को बिजनेस हेड (बॉलीवुड) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस भूमिका में गोपीनाथ शेमारू के बॉलीवुड बिजनेस को चलाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
मोहन को मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। गोपीनाथ इससे पहले करीब दो दशक तक ‘जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) के साथ जुड़े रहे हैं। वह बंगाली मूवी चैनल ‘अमार सिनेमा’ (Aamar Cinema) और हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘आजाद टीवी’ (Azaad TV) के सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह ‘वायकॉम’ (Viacom) के मूवी चैनल ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ (Rishtey Cineplex) के एडवाइजर भी रह चुके हैं।
इस बारे में ‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ के सीईओ हिरेन गडा का कहना है, ‘मोहन के शेमारू परिवार में शामिल होने पर हमें बहुत खुशी हो रही है। हमारे पास अपनी बॉलीवुड कंटेंट के विस्तार और मुद्रीकरण के लिए महत्वाकांक्षी विकास योजनाएं हैं और इसलिए मोहन की विशेषज्ञता और अनुभव बिजनेस को बढ़ाते हुए बाजार में हमारे पैर जमाने में मदद करेगा। मोहन की नियुक्ति सही समय पर की गई है, क्योंकि हम एंटरटेनमेंट के रोमांचक डिजिटल भविष्य का नेतृत्व करने के लिए छलांग लगाने के लिए तैयार हो रहे हैं।’
वहीं, अपनी नियुक्ति को लेकर मोहन गोपीनाथ का कहना है, ‘बॉलीवुड हमेशा से शेमारू का अभिन्न अंग रहा है। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि मैं अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके इस श्रेणी के विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए इस टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’ बता दें कि मोहन ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट हिरेन गडा बिजनेस हेड मोहन गोपीनाथ शेमारू