होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba: जूरी पैनल में शाजिया इल्मी भी हुईं शामिल

enba: जूरी पैनल में शाजिया इल्मी भी हुईं शामिल

‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी में पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि शाजिया इल्मी को पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है।

एक टेलीविजन पत्रकार के रूप में वह भ्रष्टाचार विरोधी बिल के कैंपेन का नेतृत्व कर चुकी हैं। वह ‘International Association of Women in Radio and Television’ (IAWRT) की मेंबर भी रही हैं। वर्ष 2011 से राजनीति में सक्रिय शाजिय इल्मी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रवक्ता हैं।

दरअसल, देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जूरी पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन और एडवाइजरी व अकाउंटेंसी फर्म ‘रवि रंजन एंड कंपनी’ (Ravi Rajan & Co) के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर सेतुरत्नम रवि, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य राज बब्बर समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी।

यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूय इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स इनबा इनबा अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स शाजिया इल्मी सुनील कुमार अरोड़ा वरुण गांधी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago