होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शशि सिन्हा को मिला AAAI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इंडस्ट्री दिग्गजों ने यूं की सराहना
शशि सिन्हा को मिला AAAI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इंडस्ट्री दिग्गजों ने यूं की सराहना
शशि सिन्हा (Shashi Sinha) को ऐडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) द्वारा 2023 के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
विज्ञापन जगत के दिग्गज और IPC मीडियाब्रैंड्स के सीईओ शशि सिन्हा (Shashi Sinha) को ऐडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) द्वारा 2023 के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
अवॉर्ड लेने के बाद आभार व्यक्त करते हुए शशि सिन्हा ने कहा कि 37 साल पहले जब मैंने विज्ञापन जगत में अपनी यात्रा शुरू की थी, तब मुझे कोई अंदाजा नहीं था यहां तक पहुंच पाऊंगा।
वहीं इस दौरान शशि सिन्हा के सफर के साथ जुड़े अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों ने सिन्हा की इस सफलता पर अपनी राय व्यक्त की है-
राज नायक, फाउंडर व एमडी - हाउस ऑफ चीयर व पूर्व सीओओ- वायकॉम18
शशि के साथ मेरा जुड़ाव लगभग दो दशक पुराना है और मुझे पहली डील याद है, जो हमने तब की थी जब मैं ईएसपीएन और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम कर रहा था। शशि, कल्पना, नितिन करकरे और मैंने CEAT मीटिंग की थी और यह पहली बड़ी डील थी, जो एक मिलियन डॉलर की थी। तभी से, मेरे उनके साथ बहुत अच्छे अनुभव हुए हैं। वह एक बेहतर इंसान और एक अच्छे दोस्त हैं। सबसे बढ़कर उनमें जो गुण हैं, उनकी संगति और व्यक्तिगत रिश्तों को मिलाने का संयोजन, लेकिन इसके परे जब जीत हासिल करनी हो तो वह बेहद ही प्रोफेशनल हो जाते हैं और इसी चीज की मैं सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं।
अजीत वर्गीस, हेड, नेटवर्क ऐडवर्टाइजिंग सेल्स - डिज्नी स्टार
जब भी मैं शशि सिन्हा के बारे में सोचता हूं, तो मेरे दिमाग में उनके प्रति सिर्फ सम्मान आता है। मुझे लगता है कि वह जहां भी हों, किसी भी रोल में हों - चाहे वह कॉम्पटीटर हों, इंडस्ट्री लीडर हों या फिर डील मेकर- जब भी आप शशि से मिलते हैं, तो वह न केवल व्यक्तिवाद का सम्मान करते हैं, बल्कि कोलाब्रेशन का भी सम्मान करते हैं, क्योंकि वह यह देखते हैं कि हर किसी के लिए जीत जरूरी है।
राजीव बेओत्रा, वाइस प्रेजिडेंट- एचटी मीडिया
मैं केवल यही कहना चाहता हूं कि मेरा मानना है कि शशि की वजह से कई लोग इस इंडस्ट्री में शामिल हुए और बने रहे। आप इसे एक बेहतर दुनिया बनायी है, आप हम सभी के लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए उन बड़े कारणों में से एक हैं, जिनकी वजह से मैंने मीडिया इंडस्ट्री में अपने कार्यकाल का आनंद उठाया है। आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद।
अमरजीत सिंह बत्रा, एमडी - स्पॉटिफाई इंडिया
मैं शशि को लगभग एक दशक से अधिक समय से जानता हूं। मैंने 2009 में ऐड इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था। मुझे लगता है कि वह उन लोगों में से एक हैं जो एक एंगल स्ट्रैटजी और विजन से आते हैं। मैं उनके लिए कहना चाहूंगा कि वह उन लोगों में सबसे अच्छे इंसान हैं, जिनसे मैं मिला हूं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मेरी इच्छा है कि हम उनके नक्शेकदम पर चल सकें और इंडस्ट्री की सेवा कर सकें।
टैग्स शशि सिन्हा