होम / / ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ आज, CM योगी समेत तमाम राजनेताओं ने दीं शुभकामनाएं

‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ आज, CM योगी समेत तमाम राजनेताओं ने दीं शुभकामनाएं

यह दिन न केवल प्रेस की आजादी और उसकी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि पत्रकारों की कड़ी मेहनत और समाज में उनकी भूमिका को भी सम्मानित करता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश इसे मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं-मंत्रियों ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘निष्पक्ष, निर्भीक और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपका सत्य, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के प्रति समर्पण समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही जन-विश्वास को भी सशक्त बनाता है।’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा है, 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1966 में आज ही के दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। लोकतंत्र को मजबूत करने, समाज को नई दिशा देने और प्रगति को गति देने में पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के सभी साथियों को मंगलकामनाएं।'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने इस अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साई ने कहा है कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक ट्वीट पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, हम प्रेस और मीडिया के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हैं। हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों के संरक्षक के रूप में, मीडिया को साहस, निष्ठा और स्वतंत्रता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए - बिना किसी भय और पक्षपात के।

एक सच्चा स्वतंत्र प्रेस सरकार के पूर्वाग्रही एजेंडों को खुलकर प्रचारित करने या उसकी विफलताओं को छिपाने के लिए नहीं होता; यह सरकार और प्रधानमंत्री के हर कदम पर सवाल उठाने और उन्हें हर कदम पर जवाबदेह ठहराने के लिए होता है, क्योंकि यही लोकतंत्र का सार है।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा है, 'लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए चौथे स्तंभ का सशक्त और प्रभावी होना बेहद जरूरी है। समाज को जागरूक रखने, सत्ता को जवाबदेह बनाने और जनता की आवाज़ को मंच देने में आपकी प्रतिबद्धता, परिश्रम और निर्भीकता को कोटिशः नमन।'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बघाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्वतंत्र, निर्भीक और तथ्याधारित पत्रकारिता है। समाज की वास्तविक आवाज़ को सामने लाने, जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने और शासन-प्रशासन को उत्तरदायी बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण व प्रेरणादायी रही है। पत्रकारिता राष्ट्र के जनमानस को जागरूक, सशक्त और एकजुट करने का कार्य करती है, जो हमारे लोकतंत्र की अमूल्य पूँजी है।'

बता दें कि भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल प्रेस की आजादी और उसकी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि पत्रकारों की कड़ी मेहनत और समाज में उनकी भूमिका को भी सम्मानित करता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago