होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे आकाशवाणी में प्रोग्राम हेड के पद पर कार्यरत रामेंद्र सिंह

नहीं रहे आकाशवाणी में प्रोग्राम हेड के पद पर कार्यरत रामेंद्र सिंह

आकाशवाणी के देहरादून केंद्र में प्रोग्राम हेड के पद पर कार्यरत रामेंद्र सिंह का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आकाशवाणी के देहरादून केंद्र में प्रोग्राम हेड के पद पर कार्यरत रामेंद्र सिंह का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। 53 वर्षीय रामेंद्र सिंह ने अपने निर्मला छावनी स्थित आवास पर शनिवार सुबह 5:30 बजे कुछ बेचैनी महसूस की। उन्होंने पानी पिया और तत्काल उल्टी होने के साथ उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की दोपहर हरिद्वार में कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय रामेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा निर्मला छावनी से कनखल श्मशान घाट पहुंची जहां उनके बेटे चिरायु ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान कर की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

हरिद्वार में जन्मे और पले बढ़े रामेंद्र सिंह अत्यंत सौम्य और मिलनसार व्यक्ति थे। स्वर्गीय रामेंद्र सिंह की बेटी मेहुल दिल्ली में पढ़ाई करती हैं, जबकि बेटा चिरायु अभी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके 94 वर्षीय पिता के लिए यह पहाड़ जैसा कष्ट है।

रामेंद्र सिंह ने 1991 में आकाशवाणी के शिवपुरी (मध्य प्रदेश) केंद्र से अपनी सेवा शुरू की थी। बाद में वे ग्वालियर तथा नजीबाबाद आकाशवाणी केंद्र पर रहे। वर्तमान में वह प्रोन्नत होकर देहरादून आकाशवाणी केंद्र पर प्रोग्राम हेड के पद पर कार्य कर रहे थे।


टैग्स रामेंद्र सिंह
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

8 minutes ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

20 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

22 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 day ago


बड़ी खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

8 minutes ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

22 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

20 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 day ago