होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ TV पत्रकार पंकज झा और ‘NDTV’ की राहें हुईं अलग
वरिष्ठ TV पत्रकार पंकज झा और ‘NDTV’ की राहें हुईं अलग
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पंकज झा जल्द ही 'द लल्लनटॉप' में बतौर पॉलिटिकल एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार पंकज झा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। पंकज झा ने पिछले साल अक्टूबर में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पंकज झा जल्द ही 'द लल्लनटॉप' में बतौर पॉलिटिकल एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाले पंकज झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।
‘एनडीटीवी’ से पहले पंकज झा करीब दो साल से ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ जुड़े हुए थे। वह इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में बतौर रोविंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले पंकज झा करीब दो दशक से ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ जुड़े हुए थे। ‘एबीपी न्यूज’ से पहले वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पंकज झा ने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
टैग्स