होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मिहिर रंजन को विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। वह इससे पहले ‘रिपब्लिक भारत’ में आउटपुट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ की है। यहां पर उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि मिहिर रंजन को विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। वह ‘रिपब्लिक टीवी’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे हैं और ‘रिपब्लिक भारत’ में आउटपुट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ अपनी 13-14 साल की लंबी पारी के दौरान वह कई अहम प्रोग्राम भी कर चुके हैं। यही नहीं, मिहिर रंजन करीब पांच साल तक जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI) के साथ भी काम कर चुके हैं। इसमें करीब ढाई साल उन्होंने लखनऊ और करीब ढाई साल दिल्ली में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाली है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले मिहिर रंजन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस करेसपॉन्डेंट (Defence Correspondent) का कोर्स भी किया है।
टैग्स एबीपी न्यूज रिपब्लिक टीवी मिहिर रंजन