होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडिटर्स गिल्ड के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार हरतोष सिंह बल ने शेखर गुप्ता को यूं 'घेरा'
एडिटर्स गिल्ड के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार हरतोष सिंह बल ने शेखर गुप्ता को यूं 'घेरा'
कारवां मैगजीन के पॉलिटिकल एडिटर हरतोष सिंह बल ने संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के प्रेजिडेंट शेखर गुप्ता के बयान पर उन्हें घेरा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पिछले दिनों पूर्वोत्तर दिल्ली के सुभाष मोहल्ले में भीड़ द्वारा कारवां मैगजीन के तीन पत्रकारों की पिटाई के मामले में मैगजीन के पॉलिटिकल एडिटर हरतोष सिंह बल ने संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Editors Guild of India) के प्रेजिडेंट शेखर गुप्ता के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस बारे में हरतोष सिंह बल ने एक ट्वीट भी किया है।
इस ट्वीट में हरतोष सिंह बल का कहना है, ‘कारवां मैगजीन के तीन रिपोर्टर्स पर कथित रूप से हमला हुआ', यह बयान कथित रूप से एडिटर्स गिल्ड की ओर से दिया गया है, जिसके कथित रूप से अध्यक्ष शेखर गुप्ता हैं।’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वतंत्र पत्रकार प्रभजीत सिंह, ‘कारवां’ (Caravan) मैगजीन के असिस्टेंट फोटो एडिटर शाहिद तांत्रे और इसी मैगजीन की एक महिला पत्रकार मंगलवार की दोपहर पूर्वोत्तर दिल्ली के सुभाष मोहल्ला में रिपोर्टिंग के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी भी की गई।
इस घटना के बाद एडिटर्स गिल्ड की ओर से एक बयान जारी कर इस घटना की निंदा की गई थी। एडिटर्स गिल्ड की ओर से जारी बयान को आप यहां देख सकते हैं।
The Editors Guild of India has issued a statement pic.twitter.com/zhLJif7IiQ
— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) August 13, 2020
टैग्स सीमा मुस्तफा शेखर गुप्ता हरतोष सिंह बल