होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 50 दिनों से घरवालों से दूर है ये पत्रकार, ऑफिस को ही बना रखा है ‘आशियाना’

50 दिनों से घरवालों से दूर है ये पत्रकार, ऑफिस को ही बना रखा है ‘आशियाना’

कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में तमाम पत्रकार भी अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं और अपनी भूमिका मुस्तैदी से निभा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में तमाम पत्रकार अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं और अपनी भूमिका मुस्तैदी से निभा रहे हैं। विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत ये पत्रकार लोगों तक अपडेट पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए लगातार अपने काम में जुटे हुए हैं। हालांकि, अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए उनकी राह में तमाम चुनौतियां भी आ रही हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी बना हुआ है। ये पत्रकार जब भी अपने काम से लौटते हैं, तो वे इस महामारी के खतरे को देखते हुए अपने परिवार को खुद से तब तक दूर रखने की कोशिश करते हैं, जब तक वे खुद को सैनिटाइज नहीं कर लेते।

लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे पत्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पिछले 50 दिनों से अपने घर ही नहीं गए। ये पत्रकार हैं ‘इंडिया टीवी’ (India TV) भोपाल के ब्यूरो चीफ (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) अनुराग अमिताभ। समाचार4मीडिया के साथ एक बातचीत में अनुराग अमिताभ ने बताया कि इस दौरान वह घर से अपना बिस्तर ऑफिस ही ले आए हैं और 16 अप्रैल से ऑफिस में ही रह रहे हैं, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके।

अनुराग अमिताभ ने बताया कि इसके पीछे भी बड़ा कारण है। दरअसल, खबरों के लिए ये कई बार रेड जोन इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में गए। भोपाल में भी कोरोना के हॉट स्पॉट्स से इन्होंने कवरेज की। अस्पतालों के साथ घनी बस्तियों से भी लाइव किया। इस दौरान वह इंदौर में कोरोना पॉजिटिव एक थाना प्रभारी के संपर्क में भी आ गए थे। हालांकि, उनका खुद का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। लेकिन इसके बाद से ही अनुराग अमिताभ ने यह तय कर लिया कि वह घर नहीं जाएंगे और दफ्तर में रहकर ही स्टोरी करेंगे। फिलहाल, वे ऑफिस में ही रह रहे हैं और यहीं से स्टोरी कर रहे हैं। वे दिन भर खबरों और स्पेशल स्टोरीज में जुटे रहते हैं और देर शाम को ऑफिस लौट आते हैं।

खाने-पीने की व्यवस्था कैसे होती है? इस बारे में अनुराग अमिताभ का कहना है कि वह अपने घर तो जाते हैं, लेकिन घर की दहलीज पार नहीं करते हैं और दोपहर और रात का खाना घर के बाहर से लेकर आ जाते हैं। सुबह के नाश्ते की जिम्मेदारी इनके पत्रकार मित्र ‘आजतक’ के रवीश पाल सिंह और ‘न्यूज 24’ के विपिन श्रीवास्तव ने उठा रखी है।

अनुराग अमिताभ ने यह भी बताया कि इस बीच उनके पांच वर्षीय बेटे का जन्मदिन भी पड़ा था। इसके बावजूद दिल पर पत्थर रखकर वह घर नहीं गए और विडियो कॉल के माध्यम से ही बेटे को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपनी घर वापसी के बारे में अनुराग अमिताभ का कहना है, ‘मैंने जब घर छोड़ा था तब कोरोना के चलते सिर्फ मौत दिख रही थी, अब तकरीबन डेढ़ महीने बाद उतना डर नहीं है, इसलिए अब वह रविवार को घर वापसी करेंगे।’


टैग्स इंडिया टीवी कोविड-19 कोरोनावॉरियर्स अनुराग अमिताभ
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago