होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘UNI’ के एडिटर-इन-चीफ अजय कौल ने दिया इस्तीफा
‘UNI’ के एडिटर-इन-चीफ अजय कौल ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया से बातचीत में अजय कौल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया वह जल्द ही भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
वरिष्ठ पत्रकार अजय कौल ने बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया' (UNI) में एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब चार साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में अजय कौल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया वह जल्द ही भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे।
अजय कौल को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का लंबा अनुभव है। ‘यूएनआई’ में आने से पहले वह ‘एपीएन न्यूज’ (APN News) चैनल में एग्जिक्यूटिव मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के छात्र रहे अजय कौल पूर्व में ‘इंडो एशियन न्यूज सर्विस’ (IANS) में मैनेजिंग एडिटर और ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। ‘PTI’ में उनका सफर 23 साल से ज्यादा का रहा है।
टैग्स