होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee में इस बड़े पद से अलग हुए वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा

Zee में इस बड़े पद से अलग हुए वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा

अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार जल्द ही वह किसी बड़े मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा ने ‘जी’ (Zee) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब सवा दो साल से zeenews.com में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अभिषेक मेहरोत्रा का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार जल्द ही वह किसी बड़े मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

‘जी न्यूज’ की वेबसाइट की कॉमस्कोर रेटिंग में नंबर-1 बनाने का श्रेय उनके कुशल नेतृत्व को जाता है। एक छोटी टीम के साथ उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ‘जी न्यूज’ की वेबसाइट को नंबर 11 से नंबर-1 बनाने का कीर्तिमान रचा है।

बता दें कि अभिषेक मेहरोत्रा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। ‘जी’ में अपनी पारी शुरू करने से पहले वह करीब छह साल से ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह की हिंदी वेबसाइट ‘समाचार4मीडिया’ में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

मूल रूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अभिषेक मेहरोत्रा ने ‘अमर उजाला’ से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के डिजिटल डोमेन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अभिषेक मेहरोत्रा ने आगरा में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद ‘मास्टर ऑफ जर्नलिज्म’ (MJ) की डिग्री ली है।

खबरों के प्रति उनका न्यूज सेंस और डिजिटल डोमेन पर महारत रखने वाले अभिषेक उन चुनिंदा संपादकों में हैं, जो एडिटोरियल एथिक्स के साथ पाठकों की नब्ज को समझते हैं। अनुशासन और सख्त मिजाज उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है। काम के प्रति उनके जुनून को लेकर डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में चर्चा होती रहती है। समाचार4मीडिया की ओर से अभिषेक मेहरोत्रा को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज इस्तीफा अभिषेक मेहरोत्रा जी न्यूज डिजिटल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

22 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago