होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' में सीमा मुस्तफा को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' में सीमा मुस्तफा को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
12 नवंबर को हुई ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ की वार्षिक आम बैठक में मौजूदा पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से एक और कार्यकाल के लिए दोबारा चुन लिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘द सिटीजन' (THE CITIZEN) की संपादक सीमा मुस्तफा को एक बार फिर देश में संपादकों की सर्वोच्च संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Editors Guild Of India) का प्रेजिडेंट चुना गया है। 12 नवंबर को हुई ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ की वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इस आम बैठक में गिल्ड के मौजूदा पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से फिर से एक और कार्यकाल के लिए चुन लिया गया।
गिल्ड की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया कि ‘हार्डन्यूज' (Hardnews) के एडिटर संजय कपूर महासचिव (जनरल सेक्रेट्री) और ‘कारवां’ पत्रिका के एडिटर अनंत नाथ पहले की तरह बतौर कोषाध्यक्ष (Treasurer) अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
The Editors Guild of India, in its Annual General Meeting for the year 2020-21 held on November 12, 2021, has unanimously re-elected the current office bearers, who were elected in October 2020, for another term.@seemamustafa@sanjaykpr@anantnath pic.twitter.com/dlQyKOlNwp
— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) November 12, 2021
इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि पिछले एक साल से गिल्ड प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दों को सक्रिय रूप से अपने बयानों, जनहित याचिकाओं, केंद्र और राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व, वेबिनार और पत्रकारों के लिए कानूनी सहायता के आयोजन के जरिए उठा रहा है।
बता दें एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया विभिन्न न्यूज ऑर्गेनाइजेशन के संपादकों का समूह है, जो प्रेस की आजादी से जुड़े मामलों पर काम करता है।
टैग्स एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एडिटर द सिटीजन सीमा मुस्तफा प्रेजिडेंट अध्यक्ष