होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SEBI ने समीर जैन व मीरा जैन समेत इन दो कंपनियों पर लगाया 35.67 करोड़ का जुर्माना

SEBI ने समीर जैन व मीरा जैन समेत इन दो कंपनियों पर लगाया 35.67 करोड़ का जुर्माना

समीर जैन ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के वाइस चेयरमैन और एमडी थे और उनकी पत्नी मीरा जैन ‘बीसीसीएल’ में पूर्णकालिक निदेशक थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मार्केट रेगुलेटर ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय’ बोर्ड यानी कि सेबी (SEBI)  ने पीएनबी फाइनेंस एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PNB Finance and Industries Ltd) , कैमक कमर्शियल कंपनी लिमिटेड (Camac Commercial Company Ltd) और प्रमोटर समीर जैन व उनकी पत्नी मीरा जैन सहित अन्य कंपनियों पर कुल 35.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही समीर जैन और मीरा जैन को प्रतिभूति बाजार (सिक्योरिटी मार्केट) से प्रतिबंधित कर दिया है।

उन्हें कथित तौर पर किसी भी प्रमुख प्रबंधकीय पद को धारण करने या किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया गया है। ये प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे, जब तक दोनों कंपनियां सेबी की न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता आवश्यकता (minimum public shareholding requirement) का अनुपालन नहीं करतीं। बता दें कि लिस्टेड कंपनियों के लिए कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग जरूरी है।

सेबी के अनुसार, दोनों कंपनियों ने अपनी प्रवर्तक इकाइयों (promoter entities) का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया। इन कंपनियों को कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया है और उनके प्रमोटर के विवरण का खुलासा करने के लिए कहा गया है।

समीर जैन ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के वाइस चेयरमैन और एमडी थे और मीरा जैन ‘बीसीसीएल’ में पूर्णकालिक निदेशक थीं। छह संस्थाओं- the Jains, Ashoka Viniyoga Ltd, Artee Viniyoga Ltd, Camac Commercial Company Ltd and Combine Holding Ltd को प्रतिभूति बाजार (सिक्योरिटी मार्केट) से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


टैग्स बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड समीर जैन मीरा जैन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago