होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार बोला, पहले मंत्री ने मारा थप्पड़ फिर दी धमकी
पत्रकार बोला, पहले मंत्री ने मारा थप्पड़ फिर दी धमकी
देश में तो लगातार पत्रकारों की शोषण की खबरें सामने आ ही रही थी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में तो लगातार पत्रकारों की शोषण की खबरें सामने आ ही रही थी, अब पाकिस्तान से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है। मामला पाकिस्तान के एक टीवी पत्रकार और वहां के विज्ञान-प्रोद्योगिकी मंत्री के बीच का है। टीवी चैनल बोल न्यूज के पत्रकार समी इब्राहिम ने मंत्री चौधरी इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि फैसलाबाद में एक शादी समारोह के दौरान उन्हें मंत्री ने सिर्फ थप्पड़ जड़ दिया बल्कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
इन आरोपों पर मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, पर ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पत्रकार मुझसे बदतमीजी कर रहा था और उसने मुझे ‘भारतीय जासूस’ भी कहा।
टैग्स पाकिस्तान समी इब्राहिम चौधरी इमरान खान