होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘HT Media’ में हुई सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति
इस बड़े पद पर ‘HT Media’ में हुई सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति
हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने मार्च में ही खबर दी थी कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ समूह में सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति हो सकती है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
सत्यजीत सेनगुप्ता ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड’ (Hindustan Times Media Ltd) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर जॉइन कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (Linkedin) पर सत्यजीत सेनगुप्ता ने खुद यह जानकारी शेयर की है।
बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने मार्च में ही खबर दी थी कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ समूह में सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति हो सकती है। इससे पहले ‘e4m’ ने ‘दैनिक भास्कर’ समूह से सेनगुप्ता के इस्तीफे के बारे में खबर दी थी।
सत्यजीत सेनगुप्ता को मीडिया सेल्स व मार्केटिंग में काम करने का काफी अनुभव है। वर्ष 2017 से अब तक वह दैनिक भास्कर ग्रुप में चीफ कॉर्पोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। मुंबई स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से काम करते हुए वह सीधे कंपनी के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल को रिपोर्ट करते थे।
दैनिक भास्कर से पहले, सेनगुप्ता ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) में अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और गुरुग्राम मेट्रो हेड के रूप में टाइम्स ग्रुप के सभी प्रकाशनों के लिए राजस्व वृद्धि का नेतृत्व किया।
उनका अनुभव इंडिया टुडे ग्रुप में भी रहा है, जहां उन्होंने डिप्टी ब्रांच हेड इम्पैक्ट के रूप में उत्तरी क्षेत्र में ऐड सेल्स को मैनेज किया। उन्होंने इस पद पर चार साल से अधिक समय तक काम किया। सेनगुप्ता ने 1998 में इंडियन एक्सप्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी।
टैग्स