होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल से पुनीत गोयनका को मिली ये बड़ी राहत
सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल से पुनीत गोयनका को मिली ये बड़ी राहत
सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) से सोमवार यानी आज पुनीत गोयनका को बड़ी राहत मिली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) से सोमवार यानी आज पुनीत गोयनका को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, SAT ने पुनीत गोयनका के खिलाफ सेबी के उस ऑर्डर को रद्द कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि फंड्स डायवर्जन मामले के संबंध में जारी जांच पूरी होने तक वह किसी भी लिस्टेड कंपनी में अहम पद पर शामिल नहीं हो सकते हैं।
हालांकि इस बीच SAT ने पुनीत गोयनका को SEBI की जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा है।
इस फैसले के बाद पुनीत गोयनका अब Zee व Sony मर्जर के बाद MD व CEO का पद संभाल सकेंगे।
वहीं, दूसरी ओर, सेबी को गोयनका के खिलाफ फंड-डायवर्जन मामले में अपनी जांच जारी रखने के लिए कहा गया है।
दरअसल, सेबी ने 12 जून के अपने ऑर्डर में डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर किसी भी लिस्टेड कंपनी में अहम पद लेने पर रोक लगाई है। इसीलिए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा और ZEEL के सीईओ पुनीत गोयनका ने सेबी के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए ट्रिब्यूनल में अपील की, जिस पर अब SAT का ये अंतिम फैसला आया है।
टैग्स पुनीत गोयनका सेबी