होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Dentsu’ में इस बड़े पद से सपना अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

‘Dentsu’ में इस बड़े पद से सपना अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

सपना अरोड़ा ने यहां पिछले साल जॉइन किया था, इससे पहले वह ‘ओएलएक्स इंडिया’ में सीएमओ और ग्लोबल ब्रैंड हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘डेंट्सू’ (Dentsu) में चीफ (Client & Solutions) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं सपना अरोड़ा ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। सपना अरोड़ा करीब सवा साल से ‘डेंट्सू’ से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने जनवरी 2023 में यहां चीफ ऑफ क्लाइंट एंड सॉल्यूशंस के पद पर जॉइन किया था। अपनी इस भूमिका में सपना अरोड़ा मौजूदा और भावी क्लाइंट्स के लिए इंटीग्रेटिड सॉल्यूशंस को बढ़ाना देने के साथ ही नेटवर्क के विकास की दिशा में काम कर रही थीं।

सपना के पास करीब 23 साल का वैश्विक विकास और सामान्य प्रबंधन का अनुभव है, इसके साथ ही उपभोक्ता तकनीक व्यवसायों और डिजिटल उत्पादों को विकसित करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। सपना ने इस दौरान, Bennett Coleman and Co Ltd (Times Group), Naspers, Nestle, Reckitt Benckiser और P&G जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई स्टार्ट अप्स में भी अपनी भूमिका निभाई है। इससे पहले सपना ‘ओएलएक्स इंडिया’ में सीएमओ और ग्लोबल ब्रैंड हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

इस बारे में ‘डेंट्सू’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (साउथ एशिया) हर्ष राजदान का कहना है, ‘सपना अरोड़ा हमारी लीडरशिप टीम की अहम सदस्य रही हैं और हमारे क्लाइंट्स के लिए उन्होंने प्रमुख पार्टनर की भूमिका निभाई है। क्रिएटिव, मीडिया, और CX बिजनेस में काम करते हुए उन्होंने क्लाइंट्स की बिजनेस चुनौतियों के समाधान को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। उनकी निरंतर सफलता के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’

वहीं, सपना अरोड़ा का कहना है, ‘एशिया पैसिफिक और भारत में डेंट्सू के साथ यह सफर काफी अच्छा रहा है। मैंने एजेंसी की ओर से विभिन्न क्लाइंट्स और इंडस्ट्रीज के साथ काम करके काफी कुछ सीखा है। मैं हर्ष राजदान की शुक्रगुजार हूं। वे एक श्रेष्ठ मेंटर और प्रेरणा देने वाले लीडर हैं। अब मैंने नए अवसरों के लिए यहां से अलविदा कह दिया है। मैं डेंट्सू को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’


टैग्स इस्तीफा सपना अरोड़ा डेंट्सू रिजाइन चीफ क्लाइंट ऑफिसर डेंट्सू इंडिया सीसीओ
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago