होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FICCI की स्पोर्ट्स कमेटी में Star India के संजोग गुप्ता को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
FICCI की स्पोर्ट्स कमेटी में Star India के संजोग गुप्ता को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
चाणक्य चौधरी, शबनम पंजवानी और डॉ. अमित भल्ला इस कमेटी में को-चेयर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ’ (फिक्की) ने ‘स्टार इंडिया’ के हेड (स्पोर्ट्स) संजोग गुप्ता को अपनी स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। इस बारे में फिक्की के प्रेजिडेंट उदय शंकर का कहना है, ‘इस क्षेत्र में संजोग गुप्ता के ज्ञान और विशेषज्ञता को देखते हुए हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कमेटी हमारी इंडस्ट्री के विजन को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करेगी।’
वहीं, संजोग गुप्ता का कहना है, ‘मुझे फिक्की की स्पोर्ट्स कमेटी का दोबारा चेयरमैन बनाया जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह कमेटी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स को एक साथ आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार की विभिन्न इकाइयों के साथ काम करते हुए कॉरपोरेट कम्युनिटी के बीच खेलों को बढ़ाने और विकास के लिए नीति तैयार करने में फिक्की का योगदान अमूल्य है। अपनी इस भूमिका में मैं देश में एक बहु-खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उदय शंकर के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’
चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेजिडेंट (Corporate Services), टाटा स्टील लिमिटेड जमशेदपुर, शबनम पंजवानी, एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट-( Corporate Marketing & Communications) एडलवाइस सिक्योरिटीज लिमिटेड मुंबई और अमित भल्ला, वाइस प्रेजिडेंट मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद इस कमेटी की सह-अध्यक्षता करेंगे।
टैग्स फिक्की भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ स्टार स्पोर्ट्स संजोग गुप्ता