होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘iTV’ नेटवर्क में संजय सिंघल का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
‘iTV’ नेटवर्क में संजय सिंघल का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
इससे पहले वह यहां पर प्रेजिडेंट-गवर्नमेंट नॉर्थ जोन के तौर पर सेल्स डिपार्टमेंट के साथ अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने संजय सिंघल को प्रेजिडेंट नॉर्थ (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली) के पद पर प्रमोट किया है।
इससे पहले वह यहां पर प्रेजिडेंट-गवर्नमेंट नॉर्थ जोन के तौर पर सेल्स डिपार्टमेंट के साथ अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें कि संजय सिंघल को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। वर्ष 2010 से वह ‘इंडिया न्यूज’ का अहम हिस्सा हैं और इसकी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले संजय सिंघल ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) की चडीगढ़ यूनिट में डिप्टी जनरल मैनेजर के तौर पर करीब दस साल (वर्ष 2000-2010) तक अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
इसके अलावा पूर्व में वह वर्ष 1990 से 2000 तक गवर्नमेंट हेड के तौर पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ और ‘जनसत्ता’ में भी अपनी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो संजय सिंघल ने मास्टर ऑफ कॉमर्स और फाइनेंस में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री ली है।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क प्रमोशन प्रेजिडेंट संजय सिंघल