होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप से डिजिटल के चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर संजय नागपाल ने ली विदाई
इंडिया टुडे ग्रुप से डिजिटल के चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर संजय नागपाल ने ली विदाई
इंडिया टुडे ग्रुप में डिजिटल के चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर संजय नागपाल जल्द ही एक अन्य प्रमुख मीडिया हाउस में शामिल होने वाले हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
इंडिया टुडे में डिजिटल के चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर संजय नागपाल जल्द ही एक अन्य प्रमुख मीडिया हाउस में शामिल होने वाले हैं। नागपाल का इंडिया टुडे ग्रुप में आखिरी दिन 21 अक्टूबर 2024 यानी सोमवार था। हालांकि, उनके इस बदलाव की चर्चा पिछले 45 दिनों से चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नागपाल टाइम्स ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ, तो यह उनका टाइम्स ग्रुप के साथ दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले, मई 2003 से मार्च 2007 तक नागपाल टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने चीफ मैनेजर के रूप में टेक्नोलॉजी से संबंधित बिजनेस को संभाला था।
संजय नागपाल का इंडिया टुडे ग्रुप के साथ सात साल से अधिक का सफर रहा। वह अप्रैल 2017 में इस मीडिया हाउस से जुड़े थे। इसके पहले, वह 'बैग इट टुडे' ( Bag It Today) के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में सात साल से अधिक समय तक काम कर चुके हैं।
नागपाल का पहला कार्यकाल इंडिया टुडे ग्रुप में मार्च 2007 से मार्च 2017 तक था, जहां वह सीनियर जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अतीत में आर्चीज, एशियाटिक, एनडीपीएस कंप्यूटर्स और जेवीजी फाइनेंस जैसे ऑर्गनाइजेशंस के साथ भी काम किया है।
नागपाल की लिंक्डइन प्रोफाइल में उन्हें खुद को "टेक्नोक्रेट" बताया है, जो इंटरनेट/वेब टेक्नोलॉजीज, टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर, एप्लिकेशन डेवलपमेंट और क्लाउड कंप्यूटिंग (AWS) जैसी विभिन्न तकनीकी विशेषज्ञताओं में माहिर है। उनके पास आईटी और बिजनेस के बीच तालमेल बिठाने, आईटी रणनीति तैयार करने, ऑनलाइन तकनीकों को विकसित करने और बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने का व्यापक अनुभव है।
टैग्स इंडिया टुडे संजय नागपाल