होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Meta’ में संध्या देवनाथन को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
‘Meta’ में संध्या देवनाथन को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
संध्या देवनाथन फिलहाल ‘मेटा इंडिया’ (Meta India) में वाइस प्रेजिडेंट और हेड के पद पर अपनी भूमिका निभा रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘फेसबुक’ (Facebook) की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ (Meta) में संध्या देवनाथन को दक्षिण-पूर्व एशिया बिजनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब मेटा के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख ‘डैन नियरी’ (Dan Neary) ने 12 वर्षों की सेवा के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। संध्या देवनाथन फिलहाल ‘मेटा इंडिया’ (Meta India) में वाइस प्रेजिडेंट और हेड के पद पर अपनी भूमिका निभा रही हैं।
संध्या ने अपनी नई भूमिका की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि ‘बेन्जामिन जो’ (Benjamin Joe) इस साल जुलाई से मेटा के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नए रीजनल वाइस प्रेजिडेंट बनेंगे। बेन्जामिन मेटा में 14 वर्षों से कार्यरत हैं और पिछले 12 वर्षों से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में लीडरशिप टीम के अहम सदस्य रहे हैं। वे डैन नियरी की जगह लेंगे, जो कुछ महीनों में कंपनी छोड़ रहे हैं।
संध्या ने कहा कि बेन्जामिन की नियुक्ति के बाद उन्हें भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया दोनों क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिला है।
‘मेटा’ ने बेन्जामिन जो को भी जुलाई से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के रीजनल वाइस प्रेजिडेंट के रूप में पदोन्नत किया है। वे कंपनी के दक्षिण-पूर्व एशिया बिजनेस का नेतृत्व कर रहे हैं।
वहीं, डैन नियरी ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में कहा, ‘बेन और संध्या दोनों बेहतरीन लीडर हैं, जिनका रिकॉर्ड बहुत मजबूत है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने नेतृत्व में हमारे साझेदारों के लिए विकास और नवाचार को आगे बढ़ाएंगे और हमारे बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
टैग्स