होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान टाइम्स के शीर्ष पर समीर सिंह, ग्रोथ व इनोवेशन की दिशा में बढ़ा कदम

हिन्दुस्तान टाइम्स के शीर्ष पर समीर सिंह, ग्रोथ व इनोवेशन की दिशा में बढ़ा कदम

हिन्दुस्तान टाइम्स ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन करते हुए समीर सिंह को अपना नया ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हिन्दुस्तान टाइम्स ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन करते हुए समीर सिंह को अपना नया ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी। समीर सिंह, प्रवीण सोमेश्वर की जगह लेंगे, जो वर्तमान में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं और इनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।

समीर सिंह मीडिया, ऐडवर्टाइजिंग और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर्स में वैश्विक और क्षेत्रीय भूमिकाओं में लीडरशिप का उत्कृष्ट अनुभव साथ लाए हैं। वह 30 वर्षों से अधिक समय से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल ही में, वह शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) में नॉर्थ अमेरिका के ऐड सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हेड के रूप में भी प्रभावी भूमिका निभाई। 2019 में 'बाइटडांस' (ByteDance) में शामिल होकर, समीर सिंह ने प्रमुख बाजारों में टिकटॉक की विज्ञापन क्षमताओं को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

बाइटडांस से पहले, सिंह GroupM साउथ एशिया के सीईओ के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने एजेंसी समूह के लिए ग्रोथ और इनोवशन को सफलतापूर्वक संचालित किया। इसके अलावा, गूगल में भी उनका कार्यकाल रहा, जहां उन्होंने भारत में एजेंसी पार्टरनशिप्स का नेतृत्व किया और अमेरिका के बाजारों में वैश्विक ग्राहकों के लिए डिजिटल रणनीतियों को संचालित किया।

समीर सिंह का करियर मुल्लेन लिंटास ग्रुप में एक अकाउंट मैनेजर के रूप में शुरू हुआ, जहां उन्होंने रेकिट सहित प्रमुख एल्कोहल ब्रैंड्स के अकाउंट्स को मैनेज किया। उनका विविध इंडस्ट्री की अनुभव प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GSK) जैसी कंज्यूमर गुड्स की दिग्गज कंपनियों तक फैला हुआ है, जहां उन्होंने मीडिया निवेश को डिजिटल चैनलों की ओर स्थानांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। P&G में अपने 16 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान, समीर सिंह ने विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं को संभालते हुए भारत और अन्य बाजारों में कंपनी के बिजनेस को विकसित किया।

समीर सिंह IIM कोलकाता के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क, नई दिल्ली, पालो अल्टो, बोस्टन, लंदन, दुबई और गुआंगझो जैसे वैश्विक केंद्रों में काम किया है, जिससे उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण मिला है।

जैसे ही हिन्दुस्तान टाइम्स अपने विकास के अगले चरण में है, वैसे ही मीडिया, डिजिटल और उपभोक्ता परिदृश्यों में समीर सिंह का व्यापक अनुभव भी उन्हें भविष्य में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रमुख लीडर के रूप में स्थापित करता है।


टैग्स एचटी मीडिया टिकटॉक ग्रुप सीईओ समीर सिंह
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

15 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago