होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Epic Games में इस बड़े पद से समीर पीतलवाला ने दिया इस्तीफा
Epic Games में इस बड़े पद से समीर पीतलवाला ने दिया इस्तीफा
समीर पीतलवाला इससे पहले ‘कल्चर मशीन मीडिया’ से जुड़े हुए थे, जिसकी स्थापना उन्होंने वेंकट प्रसाद के साथ मिलकर की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एपिक गेम्स’ (Epic Games) के बिजनेस डायरेक्टर (ASEAN & India) समीर पीतलवाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले समीर पीतलवाला डिजिटल वीडियो कंपनी ‘कल्चर मशीन मीडिया‘ (Culture Machine Media) से जुड़े हुए थे, जिसकी स्थापना उन्होंने वेंकट प्रसाद के साथ मिलकर की थी। उन्होंने ‘कल्चर मशीन मीडिया‘ को छोड़कर सितंबर 2020 में ‘एपिक गेम्स’ जॉइन किया था।
‘कल्चर मशीन मीडिया‘ से पहले समीर ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के डिजिटल मीडिया बिजनेस की कमान संभाल रहे थे। इसके अलावा वह ‘टाइम्स ग्रुप‘ (Times Group) की डिजिटल शाखा ‘टाइम्स इंटरनेट‘ में बिजनेस हेड (डिजिटल वीडियो) भी रह चुके हैं। ‘डिज्नी‘ और ‘टाइम्स इंटरनेट‘ से पहले समीर पीतलवाला ‘टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क‘ में बिजनेस हेड (डिजिटल) के पद पर काम कर चुके हैं।
समीर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टेक्नोलॉजी रिव्युअर Techtree.com के साथ की थी। इसके बाद वह ‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ (DNA) में वेब एनालिस्ट के तौर पर जुड़ गए थे।
मुंबई यूनिवर्सिटी के छात्र रहे समीर पीतलवाला ने वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय (University of Westminster) से मीडिया मैनेजमेंट में एमए की डिग्री भी ली है।
टैग्स इस्तीफा एपिक गेम्स समीर पीतलवाला कल्चर मशीन मीडिया