होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी मीडिया’ ने तमाम एंप्लॉयीज को दिया इंक्रीमेंट का तोहफा
‘जी मीडिया’ ने तमाम एंप्लॉयीज को दिया इंक्रीमेंट का तोहफा
समाचार4मीडिया से बातचीत में कंपनी प्रबंधन ने अप्रैजल और इंक्रीमेंट की पुष्टि की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
तमाम आर्थिक चुनौतियों और कॉस्ट कटिंग की खबरों के बीच देश के प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने अपने एंप्लॉयीज को इंक्रीमेंट का तोहफा दिया है। खबर है कि यह इंक्रीमेंट अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा और अगले महीने से सैलरी का पैसा बढ़कर खाते में आएगा। इसके साथ ही एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।
बताया जाता है कि ‘जी मीडिया’ के करीब 85 प्रतिशत एंप्लॉयीज को इंक्रीमेंट का लाभ दिया गया है। उनकी सैलरी में पांच से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
खबर यह भी है कि फिलहाल उन एंप्लॉयीज का इंक्रीमेंट किया गया है, जिनकी सैलरी कम है। इसमें आईसी यानी individual contributor पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं, पीएम यानी People Manager अथवा उससे ऊपर की पोस्ट के एंप्लॉयीज को फिलहाल इंक्रीमेंट नहीं दिया गया है।
जिन एंप्लॉयीज का इंक्रीमेंट किया गया है, मैनेजमेंट की तरफ से इस बारे में उन्हें सूचना दे दी गई है। वहीं, जिन एंप्लॉयीज का इंक्रीमेंट नहीं हुआ है, उन्हें भी मैनेजमेंट ने सूचित कर दिया है कि जैसे ही आर्थिक हालात और थोड़े बेहतर होंगे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा।
बहरहाल, इंक्रीमेंट की खबर से एंप्लॉयीज के चेहरों पर खुशी है, वहीं जिन्हें इसका लाभ फिलहाल नहीं मिला है, उन्हें भी उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी की ओर से उन्हें भी वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा।
वहीं, समाचार4मीडिया से बातचीत में कंपनी प्रबंधन ने अप्रैजल और इंक्रीमेंट की पुष्टि की है।
टैग्स जी मीडिया वेतन बढ़ोतरी इंक्रीमेंट