होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'न्यूज18 स्टूडियो' में बिजनेस न्यूज क्लस्टर के CRO साहिल शेट्टी जल्द छोड़ेंगे अपना पद
'न्यूज18 स्टूडियो' में बिजनेस न्यूज क्लस्टर के CRO साहिल शेट्टी जल्द छोड़ेंगे अपना पद
साहिल शेट्टी नेटवर्क18 के डिजिटल व स्टूडियो सिस्टम के मुख्य कमर्शियल लीडर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में रेवेन्यू स्ट्रैटजी और डिजिटल मोनेटाइजेशन पर खास ध्यान दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में 'न्यूज18 स्टूडियो' (News18 Studio) के बिजनेस न्यूज क्लस्टर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) साहिल शेट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
हालांकि, एक्सचेंज4मीडिया ने जब इस बाबत साहिल शेट्टी से भी संपर्क किया, तो उन्होंने लिखित रूप में साफ तौर पर कहा कि वह अभी भी कंपनी में हैं। लेकिन एक्सचेंज4मीडिया को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, साहिल शेट्टी नोटिस पीरियड पर हैं और कुछ ही हफ्तों में संस्थान छोड़ देंगे।
साहिल शेट्टी नेटवर्क18 के डिजिटल व स्टूडियो सिस्टम के मुख्य कमर्शियल लीडर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में रेवेन्यू स्ट्रैटजी, ब्रैंडेड कंटेंट की वृद्धि और डिजिटल मोनेटाइजेशन पर खास ध्यान दिया है।
जून 2024 में उन्हें CRO बनाया गया था। इस दौरान मीडिया कंपनियां स्टूडियो-लीड ब्रैंडेड कंटेंट, हाई-इम्पैक्ट पार्टनरशिप और कंटेंट कॉमर्स पर जोर दे रही थीं। साहिल शेट्टी का जाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 'न्यूज18 स्टूडियो' का बिजनेस न्यूज क्लस्टर नेटवर्क18 इकोसिस्टम में रेवेन्यू स्ट्रैटजी तय करने में अहम भूमिका निभाता है, खासकर प्रीमियम बिजनेस कंटेंट, हाई-वैल्यू ऐडवर्टाइजर पार्टनरशिप और बड़े ब्रैंड सॉल्यूशन्स में।
CRO बनने से पहले, साहिल शेट्टी नेशनल हेड, डिजिटल रेवेन्यू एंड स्ट्रेटेजी (जून 2022 – जुलाई 2024) और पहले नेशनल हेड, डिजिटल रेवेन्यू (मार्च 2020 – मार्च 2022) रह चुके हैं। उन्होंने वेस्ट और साउथ हेड, डिजिटल (फरवरी 2019 – मार्च 2020) के रूप में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क18 के डिजिटल मोनेटाइजेशन इंजन को नए विज्ञापन मॉडल, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्ट्रेटेजी और इंटीग्रेटेड सेल्स स्ट्रक्चर के जरिए मजबूत किया।
नेटवर्क18 से पहले साहिल शेट्टी ने Bennett Coleman & Co. Ltd. (Times Group) में काम किया, जहां उन्होंने IP-लीड रेवेन्यू संभाला और भारत के कई क्षेत्रों में अनुभव लिया। इसके अलावा उन्होंने यूके में Barclays UK Retail & Business Bank, Vodafone UK और Accenture UK जैसी कंपनियों में भी काम किया और ऑपरेशन्स, प्रोसेस मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजिक डिलीवरी का अनुभव हासिल किया।
हालांकि साहिल शेट्टी ने इस खबर को खारिज किया, लेकिन कई करीबी सूत्रों के अनुसार, उनका यह कदम तय है और वह जल्द ही अपने पद से अलग होंगे।
पिछले हफ्ते समाचार4मीडिया ने यह खबर भी दी थी कि अविनाश कौल नेटवर्क18 छोड़ रहे हैं। हालांकि साहिल शेट्टी का इस्तीफा अविनाश कौल के जाने से अलग है। साहिल शेट्टी का अगला कदम अभी स्पष्ट नहीं है।
इससे पहले मितुल संगानी ने भी नेटवर्क18 छोड़ने का मन बनाया था, लेकिन अविनाश कौल के इस्तीफे के बाद उन्हें कंपनी ने बेहतर भविष्य का आश्वासन देकर बनाए रखा। सीनियर लीडर्स के इस्तीफे और फिर कंपनी द्वारा उन्हें रोके जाना सामान्य बात है। लेकिन साहिल शेट्टी के मामले में ऐसा होने की संभावना कम लगती है।
टैग्स