होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर न छापने के लिए दिल्ली CM ने मीडिया को दिया था करोड़ों का ऑफर: संबित पात्रा

खबर न छापने के लिए दिल्ली CM ने मीडिया को दिया था करोड़ों का ऑफर: संबित पात्रा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन पर हुए खर्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को एक प्रेस कन्फ्रेंस कर उन पर निशाना साधा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के ऑपरेशन ‘शीश महल’ में हुए खुलासे के बाद से ही मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी बंगले को सजाने के लिए 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और वह अब एक ‘शीश महल’ में रहते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन पर हुए खर्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को एक प्रेस कन्फ्रेंस कर उन पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से 45 करोड़ रुपए खर्च कर 'महाराज' के महल का रेनोवेशन किया गया है। 8-8 लाख रुपए के पर्दे लगाए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये वो लोग हैं, जो रामलीला मैदान में शपथ लेने के लिए ऑटो में लटककर आए थे। कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, घर नहीं लेंगे। 1 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है, जो वियतनाम से मंगवाया गया है।

इस बीच संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें यह पता चला है कि अपने खिलाफ आई इन खबरों को ना छापने के बदले केजरीवाल ने मीडिया घरानों को 20 से 50 करोड़ रुपए देने की बात कही, लेकिन अखबार और न्यूज चैनल ने ऑफर को इग्नोर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम धन्यवाद देते हैं मीडिया का, जिसने पूरी मुखरता के साथ इसे छापा। जनता अरविंद केजरीवाल को पहचाने। यह इनकी विलासता की कहानी है-

पात्रा ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था, जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। अरविंद जी मरीज़ों को बेड नहीं दे पा रहे थे, क्योंकि वह अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। 


टैग्स मीडिया अरविंद केजरीवाल रिश्वत भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली सीएम सरकारी आवास डॉ. संबित पात्रा प्रेस कन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago