होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अलीगढ़ में पीएम की रैली, रूबिका लियाकत ने इस अंदाज में विपक्ष पर कसा तंज
अलीगढ़ में पीएम की रैली, रूबिका लियाकत ने इस अंदाज में विपक्ष पर कसा तंज
आज पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में रैली की है। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर यह रैली अहम मानी जा रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
आज पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में रैली की है। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर यह रैली अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी ने अपनी इस सभा में सीएम योगी के निर्णयों और कार्यकुशलता की भूरि-2 प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी।
मोदी ने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बदल देगा। वहीं आज पीएम मोदी की इस सभा के बहाने वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रूबिका लियाकत ने विपक्ष पर व्यंग्य करते हुए एक ट्वीट किया है।
उन्होंने लिखा, ‘आज अलीगढ़ से पीएम के भाषण को बहुत से महानुभाव कान लगा कर सुन रहे थे… उम्मीद कर रहे थे कि आज भी हैशटैग अब्बाजान टाइप कुछ मिल जाएगा… उफ्फ ये क्या मोदी जी तो भाईचारे और भरोसे की कहानी सुना गए…
आज अलीगढ़ से पीएम के भाषण को बहुत से महानुभाव कान लगा कर सुन रहे थे… उम्मीद कर रहे थे कि आज भी हैशटैग अब्बाजान टाइप कुछ मिल जाएगा… उफ़्फ़ ये क्या मोदी जी तो भाईचारे और भरोसे की कहानी सुना गए… #जाओहमनहींखेलेंगे
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) September 14, 2021
दरअसल सीएम योगी ने कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्शकों से पूछा था कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है और 2017 से पहले यह राशन उन्हें कहां से मिल रहा था? मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘क्योंकि तब 'अब्बा जान' कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था।‘
सीएम योगी के इसी बयान पर विपक्ष ने उनके ऊपर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया था और आज रूबिका ने उसी विपक्ष पर तंज कसते हुए यह ट्वीट किया है।
टैग्स रूबिका लियाकत टीवी अलीगढ़ जर्नलिस्ट