होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किस पत्रकार संग फोटो ट्रोल होने पर रूबिका बोलीं- मां-बहन के सामने तुम्हें सही अर्थ समझाऊँ
किस पत्रकार संग फोटो ट्रोल होने पर रूबिका बोलीं- मां-बहन के सामने तुम्हें सही अर्थ समझाऊँ
अक्सर अलग-अलग चैनल या अखबारों के पत्रकार एक-दूसरे के साथ मिलते हैं, सेल्फी लेते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अक्सर अलग-अलग चैनल या अखबारों के पत्रकार एक-दूसरे के साथ मिलते हैं, सेल्फी लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। ऐसी ही एक फोटो एबीपी न्यूज की एंकर रूबिका लियाकत और आजतक के एंकर निशांत चतुर्वेदी की भी सोशल मीडिया पर दिखाई दी।
पर उनकी इस फोटो पर जब एक ट्रोलर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो रूबिका लियाकत ने उसे करारे तरीके से जवाब दिया। उनके इस जवाब को ट्विटर पर जमकर लोगों का साथ मिला है। आप उनका ये जवाब नीचे देख सकते हैं। जब हमारी फैक्ट चेक टीम ने इस तस्वीर को ओरिजनल पोस्ट के बारे में पता किया तो पाया कि निशांत चतुर्वेदी ने ये फोटो 26 अगस्त, 2018 को राखी त्योहार के मौके पर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, बहन @RubikaLiyaquat का प्यार .. इनकी दुआ में बड़ी ताक़त है .. #rakhi2018
सही तो ये होगा कि तुम्हारी माँ-बहन के सामने आकर तुम्हें इस्लाम का सही अर्थ समझाऊँ। ये हिंदुस्तान है तालीबान नहीं मेवाती।
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) May 28, 2019
नफ़रत में इतने अंधे हो गए हैं आपके समर्थक @INCIndia कि मेरे भाई के साथ मेरी तस्वीर बेहूदगी के साथ शेयर कर रहे हैं। https://t.co/0IhPct3jLE
टैग्स रूबिका लियाकत निशांत चतुर्वेदी