होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Josh’ में इस बड़े पद से अलग हुईं रुबीना सिंह

‘Josh’ में इस बड़े पद से अलग हुईं रुबीना सिंह

बता दें कि रुबीना सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में ‘जोश’ जॉइन किया था। इससे पहले वह मीडिया एजेंसी ‘आईप्रॉस्पेक्ट’ (Iprospect) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

शॉर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ (Josh) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार ‘जोश’ की कंट्री मैनेजर रुबीना सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने रुबीना सिंह से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। रुबीना सिंह का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में भी पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि रुबीना सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में ‘जोश’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘डेंट्सू’ (Dentsu) की डिजिटल फर्स्ट एंड टू एंड मीडिया एजेंसी ‘आईप्रॉस्पेक्ट’ (Iprospect) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

रुबीना सिंह को डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का 21 साल से ज्यादा अनुभव है। रुबीना सिंह ने ‘स्टार टीवी’ (Star TV) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

पूर्व में वह ‘नेटवर्क18‘ की ‘मनीकंट्रोल‘ (Moneycontrol) में सीओओ के रूप में अपनी भूमिका संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘फोर्ब्स इंडिया‘,‘सीएनबीसी टीवी18‘,‘सीएनबीसी आवाज‘,‘आईबीएन7‘ और ‘आईबीएन लोकमत‘ में प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।


टैग्स इस्तीफा सीईओ जोश रिजाइन रुबीना सिंह आईप्रॉस्पेक्ट कंट्री मैनेजर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

8 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago