होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बड़े पद पर रोहित शरण ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में की वापसी
अब इस बड़े पद पर रोहित शरण ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में की वापसी
रोहित शरण ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (Times of India) में वापसी की है। इसके पहले वह इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल एडवाइजर थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
रोहित शरण ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (Times of India) में वापसी की है। इस बार उन्हें कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रिंट और डिजिटल के बीच तालमेल बढ़ाएंगे और एकीकरण की दिशा में काम करेंगे। साथ ही वर्कफ्लो में सुधार करेंगे और कौशल उन्नयन (स्किल अपग्रेड) सहित मूलभूत परिवर्तनों में योगदान देंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ पहले कार्यकाल में रोहित ने टाइम्स इंटरनेट के चीफ एडिटर के तौर पर अपना योगदान दिया, जहां उन्होंने TOI के डिजिटल परिदृश्य को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बता दें कि रोहित शरण ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से पहले इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल एडवाइजर थे।
इसके अतिरिक्त रोहित ने 'इंडिया टुडे' (India Today) में एग्जिक्यूटिव एडिटर, ‘हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू’ (Harvard Business Review) के साउथ एशिया के एडिटर, ‘खलीज टाइम्स’ (Khaleej Times) के एडिटर, 'द इकनॉमिक्स टाइम्स’ (The Economic Times) में एग्जिक्यूटिव एडिटर और ‘मनी टुडे’ (Money Today)/ ‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) के मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया इंडिया टुडे ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर रोहित शरण