होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रोहित गुप्ता ने Sony Pictures Networks में इस बड़े पद से अलग होने का लिया फैसला
रोहित गुप्ता ने Sony Pictures Networks में इस बड़े पद से अलग होने का लिया फैसला
गुप्ता इस कंपनी के साथ वर्ष 2002 से जुड़े हुए थे और इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मुद्दों पर कंपनी के सीईओ के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी में सलाहकार की भूमिका निभा रहे रोहित गुप्ता ने यहां से अलग होने का फैसला कर लिया है।
गुप्ता इस कंपनी के साथ वर्ष 2002 से जुड़े हुए थे और पिछले साल जुलाई से सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। अपनी इस भूमिका में वह इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मुद्दों पर कंपनी के सीईओ के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
इस भूमिका से पहले वह सेल्स और इंटरनेशनल बिजनेस से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ के रेवेन्यू की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा पूर्व में रोहित गुप्ता ‘Xeror’ में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स रोहित गुप्ता सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स एसपीएन