होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एजेंसी IANS से इस पद पर जुड़े ऋषभ सिंह
न्यूज एजेंसी IANS से इस पद पर जुड़े ऋषभ सिंह
जानी-मानी न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' (IANS) से खबर है कि पत्रकार ऋषभ सिंह ने यहां अपनी नई पारी शुरू की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जानी-मानी न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' (IANS) से खबर है कि पत्रकार ऋषभ सिंह ने यहां अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें यहां सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋषभ इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ के साथ जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने सात महीने तक अपना योगदान दिया।
‘इंडिया डेली लाइव’ से पहले ऋषभ ‘भारत एक्सप्रेस’ में कार्यरत थे, जहां वह क्राइम बीट कवर रहे थे। वहीं इसके पहले वह ‘इंडिया न्यूज’ में प्रड्यूसर की भूमिका में थे।
पत्रकारिता की पढ़ाई गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी और कुरुकक्षेत्र यूनिवर्सिटी से करने वाले ऋषभ ने ‘जी हिन्दुस्तान’, ‘अमर उजाला’ और ‘यूएनआई’ से इंटर्नशिप की और इसके बाद अपने करियर की शुरुआत ‘जन की बात’ से बतौर रिपोर्टर की।
ऋषभ बिहार के बेगुसराय के मूल निवासी हैं और रिपोर्टिंग के दौरान राजस्थान इलेक्शन, वर्ल्ड कप, उत्तराखंड में टनल में फंसे मजदूर, उत्तराखंड बाढ़ आदि को कवर किया है।
टैग्स आईएएनएस ऋषभ सिंह