होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव कवरेज के लिए रिपोर्टर ने लिया खतरनाक निर्णय, विडियो वायरल

लाइव कवरेज के लिए रिपोर्टर ने लिया खतरनाक निर्णय, विडियो वायरल

इसे पत्रकारिता के प्रति जुनून कहें अथवा खबरों की दुनिया में खुद भी खबर बनने की ललक कि तमाम रिपोर्टर कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उन्हें चर्चा में ला देता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

इसे पत्रकारिता के प्रति जुनून कहें अथवा खबरों की दुनिया में खुद भी खबर बनने की ललक कि तमाम रिपोर्टर कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उन्हें चर्चा में ला देता है। ऐसा ही कुछ मामला अब पाकिस्तान से सामने आया है, जहां पर एक रिपोर्टर बाढ़ के बारे में रिपोर्टिंग करने के लिए खुद तेज बहाव वाले पानी में उतरकर रिपोर्टिंग करने लगा।

इस बारे में पाकिस्तान की एक पत्रकार @nailainayat (नायला इनायत) ने एक विडियो शेयर किया है। इसमें यह पाकिस्‍तानी रिपोर्टर बाढ़ क्षेत्र की एक नदी के बीचों-बीच खड़े होकर संभावित बाढ़ की स्थिति के बारे में बता रहा है। रिपोर्टर का अंदाज दिलचस्‍प है। लेकिन विडियो के साथ जो कैप्‍शन लिखा गया है कि वह भी कम मजेदार नहीं है। दरअसल, विडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया है, ‘प्रड्यूसर मुझे एक ऐसी खबर लाकर दो, जो किसी और चैनल के पास न हो।’

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों भी सोशल मीडिया में ऐसे दो विडियो वायरल हुए थे, जिन्हें लोगों द्वारा खूब देखा और शेयर किया गया था। पहला विडियो पाकिस्तान का था। इसमें पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘सिटी42’ का सीनियर रिपोर्टर कैसर खोखर न्यूज रूम के लाइव चैट में इतना ज्यादा इमोशनल हो गया कि तौबा-तौबा करने लगा था। उसने कम से कम 20 बार अपने कान पकड़कर तौबा-तौबा की। दरअसल, वह मोदी सरकार से नाराज था कि इंडिया ने पुलवामा के बाद पाकिस्तान में निर्यात होने वाले टमाटर पर बैन लगाकर काफी गलत काम किया है। उसका कहना था कि भारत को इसका जवाब एटम बम से दिया जायेगा।कैसर खोखऱ को इस अंदाज में जवाब देने के लिए भारतीय पत्रकार निदा अहमद आगे आई थीं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर कर कैसर खोखर के ‘तौबा-तौबा’ की धज्जियां उड़ा दी थीं। लगभग सात मिनट के इस विडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। निदा अहमद को उनके इस अंदाज के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने बधाइयां भी थीं।


टैग्स लाइव कवरेज
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago