होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'वायकॉम18' में बड़े स्तर पर फेरबदल, किरण मणि व केविन वज अब निभाएंगे ये जिम्मेदारी

'वायकॉम18' में बड़े स्तर पर फेरबदल, किरण मणि व केविन वज अब निभाएंगे ये जिम्मेदारी

'वायकॉम18' (Viacom18) में बड़े स्तर पर फेरबदल की खबर सामने आयी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'वायकॉम18' (Viacom18) में बड़े स्तर पर फेरबदल की खबर सामने आयी है। दरअसल, 'वायकॉम18' में डिजिटल वर्टिकल के सीईओ किरण मणि अब मीडिया कंपनी के डिजिटल व स्पोर्ट्स बिजनेस का नेतृत्व करेंगे। वहीं, ब्रॉडकास्ट के सीईओ केविन वज अब टीवी व डिजिटल के लिए 'वायकॉम18' के कंटेंट क्लस्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह खबर निकलकर सामने आयी है।

बता दें कि 28 फरवरी को 'वायकॉम18' (Viacom18) व 'द वॉल्ट डिज्नी कंपनी' (The Walt Disney Company) ने एक संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) बनाने के लिए बाध्यकारी समझौते (binding agreement) पर हस्ताक्षर किए, जो 'वायकॉम18' और 'स्टार इंडिया' (Star India) के बिजनेस को मिलाएगा।

इंटरनल कम्युनिकेशन का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि किरण मणि 'वायकॉम18' के लीनियर स्पोर्ट्स चैनल भी संभालेंगे।

गूगल के साथ 13 साल के कार्यकाल के बाद मणि पिछले साल 'वायकॉम18' में शामिल हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए स्ट्रक्चर के तौर पर 'वायकॉम18 स्पोर्ट्स' के सीईओ अनिल जयराज अब मणि को रिपोर्ट करेंगे।

अप्रैल में 'डिज्नी स्टार' से बाहर निकलने के बाद केविन वज पिछले साल जुलाई में 'वायकॉम18' (Viacom18) में शामिल हुए थे।

'वायकॉम18' के मीडिया उपक्रम को कोर्ट द्वारा अनुमोदित व्यवस्था योजना के माध्यम से स्टार इंडिया में विलय कर दिया जाएगा। इसके अलावा, रिलायंस अपनी ग्रोथ स्ट्रैटजी के लिए संयुक्त उद्यम में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमत हुई है। पोस्ट-मनी बेसिस पर इस जॉइंट वेंचर की ट्रांजैक्शन वैल्यू 70,352 करोड़ रुपये (8.5 अरब डॉलर) है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जॉइंट वेंचर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का नियंत्रण होगा। इसमें 16.34 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास रहेगी, जबकि 'वायकॉम18' के पास 46.82 फीसदी और डिज्नी के पास 36.84 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

बताया जा रहा है कि रेगुलेटरी और थर्ड पार्टी के अप्रूवल के अंतर्गत डिज्नी इस जॉइंट वेंचर में कुछ अतिरिक्त मीडिया संपत्तियों का योगदान भी कर सकता है।  


टैग्स टीवी डिजिटल वायकॉम18 ब्रॉडकास्ट मीडिया कंपनी स्पोर्ट्स बिजनेस केविन वज किरण मणि
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

13 hours ago