होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रवीश कुमार ने ‘Viacom18’ में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
रवीश कुमार ने ‘Viacom18’ में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
करीब 12 साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे रवीश कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘वायकॉम18’ (Viacom18) में रीजनल एंटरटेनमेंट (कन्नड़ और मराठी क्लस्टर्स) के हेड रवीश कुमार ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। वह करीब 12 साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।रवीश कुमार ने वर्ष 2011 में वायकॉम18 मीडिया में जनरल मैनेजर और इसके हिंदी मूवी चैनल के हेड के तौर पर जॉइन किया था।
इस बारे में वायकॉम18 की ओर से कहा गया है, ‘एक दशक से अधिक समय तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद रवीश कुमार ने यहां से आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हम रवीश कुमार की सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
बता दें कि वायकॉम18 से पहले रवीश कुमार स्टार इंडिया में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर (रीजनल चैनल्स) के तौर पर कार्यरत थे। वहां वह बंगाल और महाराष्ट्र में क्रमश:जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स ‘स्टार जलसा’ और ‘स्टार प्रवाह’ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वह करीब तीन साल तक ग्लोबल कैटेगरी डायरेक्टर के तौर पर ‘Reckitt Benckiser’ के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में वह McCormick &Co, Bristol-Myers Squibb, ConAgra Foods और ITC Agri Businesses Division जैसी जानी-मानी कंपनियों के साथ भी जुड़े रहे हैं।
टैग्स रवीश कुमार इस्तीफा वायकॉम18 रिजाइन