होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘SPNI’ में रंजना मंगला को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, संभालेंगी यूट्यूब ग्रोथ स्ट्रैटेजी
‘SPNI’ में रंजना मंगला को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, संभालेंगी यूट्यूब ग्रोथ स्ट्रैटेजी
रंजना मंगला अक्टूबर 2020 से ‘SPNI’ से जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में वह कंपनी में डिजिटल ऐड सेल्स की कमान संभाल रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) में डिजिटल एड सेल्स की कमान संभाल रहीं रंजना मंगला अब कंपनी की यूट्यूब ग्रोथ स्ट्रैटेजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
नई भूमिका में रंजना मंगला चीफ रेवेन्यू ऑफिसर राजेश कौल को रिपोर्ट करेंगी। रंजना मंगला अक्टूबर 2020 से ‘SPNI’ से जुड़ी हुई हैं।
रंजना मंगला सेल्स और डिजिटल बिजनेस के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं।
उन्हें बड़ी और मझोली सेल्स टीमों के प्रबंधन, जटिल कमर्शियल डील्स, रेवेन्यू स्ट्रैटेजी, डिजिटल बिजनेस, बड़े स्तर के मीडिया प्रोडक्ट लॉन्च, ओटीटी लॉन्च और सी-लेवल क्लाइंट रिलेशनशिप का व्यापक अनुभव है।
रंजना मंगला की विशेषज्ञता मार्केट में पहुंच बढ़ाने और नेशनल रेवेन्यू व सालाना ग्रोथ को बढ़ाने में मानी जाती है।
टैग्स