होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 में खाली हुआ यह बड़ा पद, रणदीप चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
नेटवर्क18 में खाली हुआ यह बड़ा पद, रणदीप चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
चक्रवर्ती को डिजिटल के साथ ही एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network 18) से रणदीप चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया है। वह यहां पर बतौर सीनियर जनरल मैनेजर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल नवंबर में ‘नेटवर्क18’ की डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ ने चक्रवर्ती को प्रमोट कर ‘फर्स्टपोस्ट’, ‘न्यूज18’ का मार्केटिंग हेड बनाया था।
चक्रवर्ती को डिजिटल के साथ ही ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘नेटवर्क18’ से पहले वह ‘Bates Worldwide’, ‘Rediffusion’, ‘Madison’, ‘Rediff.com’ और ‘LK Saatchi & Saatchi’ जैसी कंपनियों में प्रमुख जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
टैग्स नेटवर्क18 इस्तीफा रणदीप चक्रवर्ती फर्स्टपोस्ट