होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RAM Ratings: जानिए, इस बार किस रेडियो FM का बिगड़ा 'खेल', किसे हुआ 'फायदा'
RAM Ratings: जानिए, इस बार किस रेडियो FM का बिगड़ा 'खेल', किसे हुआ 'फायदा'
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 39 से 42वें हफ्ते (20 सितंबर-17 अक्टूबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 39 से 42वें हफ्ते (20 सितंबर-17 अक्टूबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को और कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है।
मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.8 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 14 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 13.1 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया। इस अवधि में बेंगलुरु और कोलकाता के लोगों ने सबसे ज्यादा रेडियो सुना। इन चार हफ्तों में 95.3 प्रतिशत श्रोताओं ने सभी जगह रेडियो को सुना, जबकि 91.6 प्रतिशत लोगों ने घर से बाहर रेडियो सुना।
दिल्ली के मार्केट की बात करें तो 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 22.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 12.2 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) दूसरे नंबर पर और 11.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो सिटी’ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही। इन चार हफ्तों में यहां 97.2 प्रतिशत श्रोताओं ने सभी जगह रेडियो को सुना, जबकि 89.7 प्रतिशत लोगों ने घर से बाहर रेडियो सुना।
वहीं, बेंगलुरु के 5.3 मिलियन श्रोताओं में 25.3 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.3 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 15.7 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह आठ से नौ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। इन चार हफ्तों में यहां 89.6 प्रतिशत श्रोताओं ने सभी जगह रेडियो को सुना, जबकि 91.5 प्रतिशत लोगों ने घर से बाहर रेडियो सुना।
अब कोलकाता के मार्केट को देखें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में से 27.6 प्रतिशत श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सुना और यह लिस्ट में टॉप पर रहा। 26.3 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जबकि ‘रेड एफएम’ (Red FM) इस लिस्ट में 15.7 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा रही है। इन चार हफ्तों में यहां 78.9 प्रतिशत श्रोताओं ने सभी जगह रेडियो को सुना, जबकि 98.3 प्रतिशत लोगों ने घर से बाहर रेडियो सुना।
इस अवधि में मुंबई औक कोलकाता मार्केट्स में रेडियो की पहुंच श्रोताओं के बीच सबसे ज्यादा रही। बेंगलुरु और मुंबई के मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट