होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया से अलग हुए राजू सिंह, अब इस चैनल में संभालेंगे डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी
Zee मीडिया से अलग हुए राजू सिंह, अब इस चैनल में संभालेंगे डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी
राजू सिंह ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। जी मीडिया में राजू सिंह चैनल डिस्ट्रीब्यूशन देखते थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
राजू सिंह ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। जी मीडिया में राजू सिंह चैनल डिस्ट्रीब्यूशन देखते थे। अभी कुछ दिनों पहले ही इनको यह जिम्मेदारी मिली थी।
राजू सिंह ने जी मीडिया में अपनी पारी को विराम देकर ‘भारत24’ (Bharat 24) का दामन थाम लिया है। यहां पर उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन के हेड के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जहां वह डिस्ट्रीब्यूशन की टीम को लीड करेंगे।
राजू सिंह जी मीडिया से पहले ‘आजतक’ के राजस्थान मे डिस्ट्रिबूटिन हेड के तौर पर कार्य कर रहे थे। राजू को पत्रकारिता क्षेत्र में 22 सालों से ज्यादा का अनुभव है।
राजू सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले है। उन्होंने अपनी बेसिक शिक्षा वहीं से पूरी की। फिर पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए दिल्ली की तरफ रुख किया।
राजू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से की थी। फिर टीवी मीडिया जगत में ‘आजतक’ मैनेजर डिस्ट्रिबूटिन के तौर पर काम किया। आजतक समेत कई बड़े संस्थानों में भी इन्होंने काम किया। आज तक के पहले बिजनेस एंड इकोनॉमी के डिस्ट्रीब्यूशन के बिहार व झारखंड के हेड थे।
राजू सिंह ‘जी दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा’ लॉचिंग टीम के अहम सदस्य थे।
टैग्स भारत24 राजू सिंह डिस्ट्रीब्यूशन हेड